Jamtara News: चेन्नई से घर लौट रहा मजदूर लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
जामताड़ा, नवम्बर 3 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के एक मजदूर के चेन्नई से घर लौटने के दौरान लापता होने का मामला सामने आया है। लापता मजदूर की पहचान नारायणपुर निवासी बाबू रजवार उर्फ लीड़ा रजवार (35) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाबू रजवार अपने कुछ साथियों के साथ काम करने के लिए चेन्नई के चिरूउर गया था। वहां कई महीने तक काम करने के बाद वह 26 अक्टूबर को घर लौटने के लिए निकला था। हालांकि, दो नवंबर तक वह अपने घर नहीं पहुंचा है। इससे परिजन चिंतित हैं। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.