Jamtara News: चिरेका में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
जामताड़ा, नवम्बर 26 -- Jamtara News: भारतीय संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित किए जाने की ऐतिहासिक स्मृति में गुरुवार को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिरेका के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। उनके साथ उपस्थित प्रधान विभागाध्यक्षों, वरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने भी उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा भारतीय संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था, प्रतिज्ञा और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.