Jamtara News: चित्तरंजन स्टेशन रोड पर फुटपाथ दुकान में लगी आग
जामताड़ा, जुलाई 3 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रोड स्थित एक फुटपाथ दुकान में शुक्रवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान के भीतर रखा हजारों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अगलगी की यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है, जब दुकान बंद थी। स्थानीय लोगों ने दुकान से तेज लपटें और धुआं उठते देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
आग बुझाने का प्रयाससूचना मिलते ही चित्तरंजन से दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखे भारी मात्रा में अंडे और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे।
दुकानदार को नुकसानपीड़ित दुकानदार चंदू साव को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है। शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.