Jamtara News: चित्तरंजन व रूपनारायणपुर में पश्चिम बर्दवान की टास्क फोर्स की औचक छापेमारी
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने मंगलवार सुबह रूपनारायणपुर और चित्तरंजन क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में औचक छापेमारी की। इस संयुक्त अभियान में आसनसोल के एसडीओ, पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी, सालानपुर और चित्तरंजन थाने के इंचार्ज, रूपनारायणपुर सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। प्रशासनिक टीम ने रूपनारायणपुर और अमलादही के सब्जी मंडी, किराना दुकानों, मछली और मांस बाजारों का सघन निरीक्षण किया। दुकानों में इस्तेमाल हो रहे इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पारंपरिक बाट-मापों की सटीकता की जांच की गई। कई व्यापारियों के खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले गए। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि रोजमर्रा की जरूरी चीजों की अनावश्यक जमाखोरी और मनमानी कीमतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.