Jamtara News: चित्तरंजन का ऐतिहासिक करनैल सिंह डैम जलकुंभी से पटा
जामताड़ा, सितम्बर 26 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना नगरी का प्रमुख आकर्षण और ऐतिहासिक करनैल सिंह डैम इन दिनों जलकुंभी की घनी चादर से पूरी तरह ढंका हुआ है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस विशाल जलाशय की बदहाली ने स्थानीय निवासियों और पूजा समितियों की चिंता बढ़ा दी है। इसी डैम में आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर चित्तरंजन की दर्जनों छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। साथ ही, विसर्जन के पावन अवसर पर डैम परिसर में एक विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के जिलों से हजारों लोग पहुंचते हैं। जलकुंभी के तेजी से फैलने के कारण डैम का जलस्तर और सतह पूरी तरह से अदृश्य हो चुकी है। यदि समय रहते इसकी सफाई नहीं कराई गई, तो प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जलकुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.