Jamtara News: चार बेटियों को लेकर विवाद, सास पर महिला से मारपीट का आरोप
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव में बुधवार सुबह करीब आठ बजे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। घायल आमना बीबी (35), पति मुकतार अंसारी ने बताया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। उसकी चार पुत्रियां हैं। इसी बात को लेकर सास के साथ उसका विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सास ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद उसने नारायणपुर थाना को इसकी सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.