Jamtara News: घरेलू विवाद से परेशान बुजुर्ग ने खाई कीटनाशक दवा, धनबाद रेफर
जामताड़ा, नवम्बर 2 -- Jamtara News: नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी 62 वर्षीय हारूण मियां ने सोमवार सुबह कीटनाशक दवा खा ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हारूण मियां घरेलू विवाद से परेशान होकर घर से नारायणपुर पहुंचे थे। बताया जाता है कि उन्होंने रास्ते में एक दुकान से कीटनाशक दवा खरीदी और नारायणपुर डाकबंगला के पास उसका सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद रेफर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.