Jamtara News: घरेलू जमीन विवाद में मारपीट, महिला घायल
जामताड़ा, नवम्बर 7 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के शिमला-बुधूडीह गांव में शुक्रवार शाम घरेलू जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान गांव निवासी शंभु दास की पत्नी भुखली देवी (45) के रूप में हुई है। भुखली देवी ने इलाज के दौरान बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान उसके देवर और देवरानी ने घरेलू जमीन विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद उसने नारायणपुर थाना को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.