Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे, चार घायल
जामताड़ा, नवम्बर 7 -- नारायणपुर में दो सड़क हादसे Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। पहली घटना लखनपुर गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव निवासी मंजू कुमार मुर्मू (28) अपनी पत्नी श्रीमती सोरेन (24) के साथ बाइक से नारायणपुर बाजार में लगे शुक्रवार की साप्ताहिक हाट में आया था। हाट से घर लौटने के दौरान लखनपुर गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.