Jamtara News: गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे तालाब में तब्दील, परेशान लोगों ने लगाई गुहार
जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे सड़क है या तालाब इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हैं। जब आप गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे होकर जब नारायणपुर बस स्टैंड के समीप पहुंचेंगे तो आपको लगेगा कि अब आप किसी सड़क होकर नहीं बल्कि किसी तालाब से गुजर रहे हैं। ऐसी हीं कुछ स्थिति गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप जल-जमाव के कारण उत्पन्न समस्या को देख कर लगेगा। इस सड़क पर नारायणपुर बस स्टैंड के समीप बारिश के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश की हल्की-फुल्की बूंदें पड़ने पर उक्त स्थान पर जल-जमाव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। जिससे राहगीरों, आम लोगों, छोटी-बड़ी वाहनों के अलावे स्थानीय दुकानदारों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इस सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.