Jamtara News: गोपालपुर घाट पर अवैध बालू उठाव, एक ट्रैक्टर जब्त
जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित अजय नदी घाट पर गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू उठाव के आरोप में एक ट्रैक्टर जब्त किया। ट्रैक्टर पर करीब 40 सीएफटी बालू लोड था। यह कार्रवाई डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत चौधरी के नेतृत्व में टीम ने घाट पर छापेमारी की। इस दौरान ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लोड किया जा रहा था। छापेमारी होते ही चालक बालू गिराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, खनन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसके बाद जब्त ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू उठाव करने वालों में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.