जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का व्यापक असर जामताड़ा जिला में लगातार बढ़ते जा रहा है। बुधवार की सुबह से हो रही लगातार मध्यम बारिश गुरूवार को भी जारी रहा। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। सुबह हो रही बारिश के कारण बच्चों एवं दूर-दराज से आने वाले शिक्षकों को परेशान में डाल दिया है। शहर के बाजारों और मोहल्लों में जल जमाव जहां तहां देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: झमाझम बारिश, तापमान घटा-गर्मी से राहतजलजमाव की स्थिति बाजार की चहल-पहल और रौनक मंद पड़ गई है। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन भर आसमान में छाए काले बादल और हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि बारिश के कारण ता...