Jamtara News: गुरु जी की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
जामताड़ा, अगस्त 5 -- Jamtara News: पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को गांधी मैदान में तीन दिवसीय दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। देर शाम तक मैचों का दौर जारी रहा। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, आयोजन समिति के संरक्षक आनंद टुडू, नरेंद्र मुर्मू, प्रो सुनील हांसदा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: झारखंड के जन-जन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.