Jamtara News: गुम मोबाइल मिलने पर खिले चेहरे, पुलिस के प्रति बढ़ा भरोसा
जामताड़ा, सितम्बर 26 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। गुम मोबाइल की तलाश में जुटी जामताड़ा पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए एक माह में 17 मोबाइल बरामद किए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज सनहा और सीईआईआर पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जामताड़ा के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए। शुक्रवार को सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। वहीं लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी दिखी। उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना की। दरअसल पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को गुम मोबाइल से संबंधित सनहा और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी माध्यम से मोबाइल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.