जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: ​मिहिजाम, प्रतिनिधि। शहर के पालबागान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर नज़र आया। ​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र तिवारी एवं प्राचार्या सीमा तिवारी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को नमन, विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंतीकार्यक्रम का शुभारंभ तत्पश्चात, उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बारी-बारी से दोनों महान व...