जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। भारत सरकार के दिशा-निर्देश एवं राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में आगामी 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिले में रिफॉर्म उत्सव को पीपल्स प्लान कैंपेन (पीपीसी) सबकी योजना सबका विकास के साथ एकीकृत करते हुए आयोजित किया जाएगा। उत्सव का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण एवं डिजिटल सेवाओं से संबंधित उपलब्धियों तथा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देना और ग्राम सभा के माध्यम से जनभागीदारी एवं विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। उत्सव के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी आलोक कुमार ने अपर समाहर्ता को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रिफॉर्म उत्सव में आज सरकार के जन कल्याण कार्यक्रम का होगा प्रचार...