Jamtara News: गड़शिमला काली मंदिर से 90 पीतल के घंटे चोरी, ढाई क्विंटल बताया जा रहा कुल वजन
जामताड़ा, नवम्बर 6 -- Jamtara News: कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा पंचायत के गड़शिमला स्थित प्राचीन काली मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर परिसर से करीब 90 पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। चोरी गए घंटों का कुल वजन लगभग ढाई क्विंटल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मंदिर परिसर में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, गड़शिमला काली मंदिर में हजारों वर्षों से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। मंदिर के इतिहास में अब तक चोरी की ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई थी। यहां तक कि मंदिर से कभी छोटी-मोटी वस्तु की भी चोरी नहीं हुई थी। ऐसे में एक साथ करीब 90 पीतल के घंटियों की चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं को स्तब्ध कर दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.