Jamtara News: कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
जामताड़ा, सितम्बर 1 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सालदाहा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर टांगी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर कुंडहित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर सालदाहा निवासी नित्यगोपाल घोष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 30 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गांव के ही निर्मल रजक ने जान मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से उनकी नाक पर वार कर दिया। शिकायत के आधार पर मंगलवार को कुंडहित थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा- 126(2), 115(2), 109, 352 एवं 351(2) के तहत कांड संख्या- 33/2026 दर्ज किया गया है। हालांकि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कुल्हाड़ी ही बरामद हुआ है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.