जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: कुंडहित प्रखंड में बुधवार को विकास से जुड़ी दो योजनाओं का शिलान्यास हुआ। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण तथा अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुंडहित में छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण से क्षेत्र में अनाज के भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं विद्यालय में छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से छात्राओं को पठन-पाठन के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर देने के लिए धेनुकडीह के समीप महिला डिग्री कॉलेज स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। यह भी पढ...