Jamtara News: कुंडहित में हुई मासिक गुरु गोष्ठी, 24 बिंदुओं पर हुई चर्चा
जामताड़ा, सितम्बर 16 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय के सभागार में सितंबर माह की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने की। गोष्ठी के शुभारंभ से पूर्व गुरु वंदना का पाठ किया गया। इसके बाद नेपाल में बाढ़ से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर गुरु गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन तथा ई-विद्या वाहिनी में प्रविष्टि, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यों तथा विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.