Jamtara News: कुंडहित:कलश यात्रा के साथ मंदिरों में स्थापित हुई नवपत्रिका
जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ नवपत्रिका स्थापित की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में दुर्गापूजा की रौनक बढ़ गई। सुबह से ही दुर्गा मंत्रों और श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। महासप्तमी की सुबह श्रद्धालु निकटवर्ती जलाशयों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डोली में नवपत्रिका और कलश में जल लेकर पूजा स्थलों तक पहुंचे। इस दौरान ढोल-मांदर, शंखध्वनि और महिलाओं की पारंपरिक उलुध्वनि के बीच कलश यात्रा निकाली गई। नवपत्रिका स्थापना के बाद मंदिरों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। महासप्तमी पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: बिंदापाथर: मंझलाडीह के प्राचीन दुर्गा मंदिर में परंपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.