Jamtara News: किसानों के बीच हुआ बीज व कीटनाशक दवाओं का वितरण
जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित एटीआईसी सेंटर में किसानो के बीच बीज और दवाओं का वितरण आयोजन किया गया। बैठक के दौरान किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। साथ ही पौधा संरक्षण विभाग की ओर से फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के लिए आवश्यक इनसेक्टिसाइड (कीटनाशक) एवं पेस्टीसाइड दवाओं का भी वितरण किया गया। मौके पर पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक शम्सुद्दीन अंसारी उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को दवाओं के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से उपयोग की जानकारी देते हुए समय पर फसलों की निगरानी करने की सलाह दी। इस अवसर पर बीटीएम, एटीएम सहित कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए चंद किसान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.