जामताड़ा, नवम्बर 6 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अंबा पंचायत अंतर्गत गड़शिमला स्थित प्राचीन काली मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब 90 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। चोरी गए घंटों का कुल वजन लगभग ढाई क्विंटल बताया जा रहा है। मंदिर से इतनी बड़ी संख्या में घंटों की चोरी की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर मंदिर परिसर में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यहां हजारों वर्षों से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। मंदिर के इतिहास में आज तक चोरी की कोई छोटी घटना भी सामने नहीं आई थी। ऐसे में एक साथ करीब 90 पीतल के घंटे चोरी होने से श्रद्धालु हैरान और आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने इस घटना को धार्मिक आस्था पर चोट बताया है। घटना के बाद पूरे इलाके में चोरी को लेकर त...