जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कारा से जुड़े व्यवस्थाओं, अधीक्षक, कारापाल एवं कक्षपाल आदि के पदस्थापन, रिक्त पदों के संबंध में डीसी ने जानकारी ली। कारा सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारी को विभिन्न बिंदुओं पर समुचित दिशा निर्देश दिया। बताया कि कारा में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सिक्योरिटी ऑडिट, मॉक ड्रिल, अलार्म परेड कराया गया है। डीसी ने कारा में फायर सिक्योरिटी ऑडिट कराने,...