Jamtara News: करमाटांड़ हटिया प्लॉट मुख्य बाजार की स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद, अंधेरे में गुजर रही बाजार की रातें
जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हटिया प्लॉट मुख्य बाजार में लगी स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण प्रतिदिन शाम ढलते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहने से चोरी, छिनतई और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बताया जाता है कि इस स्ट्रीट लाइट का निर्माण पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह की विधायक निधि से लगभग 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत से कराया गया था। शुरुआत में करीब एक वर्ष तक सभी लाइटें सुचारु रूप से जलीं, लेकिन बाद में एक-एक कर सभी लाइटें खराब होती चली गईं। वर्तमान में पूरी व्यवस्था ठप हो चुकी है और बाजार अंधेरे में डूबा रहता है।
स्थानीय लोगों की नार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.