जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन 140 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। दस्तावेजों की जांच और ड्राइविंग टेस्ट के बाद 96 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया, जबकि 44 अभ्यर्थी टेस्ट में सफल नहीं हो सके। परिवहन विभाग के निर्देश और उपायुक्त आलोक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आवेदन जमा किए। सभी आवेदनों का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: उधवा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 31 आवेदन मौके पर जिला ...