Jamtara News: करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल रेफर
जामताड़ा, सितम्बर 6 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सुधीर रक्षित की पत्नी प्रजापति देवी (उम्र करीब 60वर्ष) अपने घर में मसाला पीसने के लिए मिक्सर लगा रही थी। तभी अचानक उसका हाथ बिजली के पल्ग में सट जाने के कारण उसको बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को उनके परिवार वालों ने इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां पर ऑन ड्युटी मौजूद चिकित्सक डॉ केदार महतो ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.