जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला नियोजनालय जामताड़ा द्वारा 12 सितंबर शनिवार को जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के संदर्भ में जिला नियोजन पदाधिकारी मो जावेद अंसारी ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र के 12 स्थानीय व बाहरी नियोजक भाग लेंगे। रोजगार मेला में 8वीं से लेकर मेडिकल डिग्री तक के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रोजगार मेले के दौरान नियोजकों के द्वारा मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रीशियन, फील्ड ऑफिसर, असेंबली ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्शन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, बाउंसर, हाउसकीपिंग, ड्राइवर, पिकर एंड पैकर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्पर, इंश्योरेंस एडवाइजर, होम केयर, सिलाई मशीन ऑपरेटर एवं चेकर (क्वालिटी कंट्रोल) सहित करी...