जामताड़ा, अगस्त 21 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव के मोहडार ईदगाह के समीप शुक्रवार सुबह ऑटो से गिरने से समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय, नारायणपुर के चपरासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी ठाकुर सोरेन (55) ऑटो से समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय नारायणपुर ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान मोहडार ईदगाह के समीप अचानक ऑटो से गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल ठाकुर सोरेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ...