Jamtara News: एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर किया ग्रामीणों को किया जागरूक
जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को कुंडहित प्रखंड के नगरी पंचायत अंतर्गत गायसावड़ा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, सड़क दुर्घटना से बचाव, बाल मजदूरी उन्मूलन एवं दिव्यांग पेंशन योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर को संबोधित करते हुए पारा विधिक स्वयंसेवक ननीगोपाल गोराई एवं किशोर सोरेन ने कहा कि जागरूक नागरिक हीं अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बाल विवाह एवं बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने, नशे से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jamtara News: पोखरिया गांव में विधिक जागरूकता शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.