जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के रूपडीह और दिघारी पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरण में संशोधन से संबंधित दावे-आपत्तियों को लेकर मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज जमा लिए गए। इस दौरान आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने रूपडीह पंचायत भवन स्थित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होने एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मतदाताओं द्वारा जमा किए जा रहे दस्तावेजों का जायजा लिया। उन्होने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं। मौके पर सीओ देवराज गुप्ता, ब...