जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्य समित सदस्य सह बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने गुरूवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने घर-घर मैपिंग, फॉर्म भरने से लेकर मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मीडिया के समक्ष रखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हरिमोहन मिश्रा ने आरोप लगाया कि जामताड़ा जिले में एसआईआर के दौरान करीब 14 हजार आदिवासी और 42 हजार हिंदू मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मंत्री डॉ इरफान अंसारी और उनके विभाग से जुड़े उप निर्वाचन पदाधिकारी के इशारे पर किया गया है। बताया कि इस आशंका की जानकारी पूर्व में भी ...