जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- Jamtara News: सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त सुनवाई प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अवगत कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की प्रक्रिया जिसमें डीसी ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई और निष्पादन की प्रक्रिया पर विस्तार से उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों द्वारा सुनवाई के दौरान अपनाई जा रही प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की विभिन्न शंकाओं व जिज्ञासाओं का भी समाधान किय...