जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जामताड़ा प्रखंड सभागार में एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 अगस्त से शुरू होने वाली दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारियों के स्तर पर गठित पेशकार टीमों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में एसडीओ ने दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की पूरी प्रक्रिया के संबंध में टीम के सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाए। ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने विभिन्न पंजियों के संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों...