Jamtara News: एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का धरना, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जामताड़ा, नवम्बर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। वोट बचाओ, नागरिकता बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ आयोजित धरने में केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। धरने की अध्यक्षता सीपीआईएम के प्रभारी जिला सचिव संजय कुमार मेहता ने की। मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में सही मतदाताओं के नाम भी काटे जा रहे हैं। इससे लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.