जामताड़ा, अगस्त 27 -- Jamtara News: जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 27 अगस्त को नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।

सुनवाई के स्थलों की जानकारी जिला प्रशासन की ओर से सुनवाई के लिए अलग-अलग स्थलों का निर्धारण किया गया है। संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाताओं को निर्धारित स्थल पर पहुंचकर सुनवाई में शामिल होने की जानकारी दी गई है। नाला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 292 से 298 की सुनवाई पंचायत सचिवालय पाकुड़िया में होगी। वहीं केंद्र संख्या 208 से 210 के लिए पंचायत सचिवालय गेड़िया तथा 299 से 305 के लिए पंचायत सचिवालय मोरबासा को सुनवाई स्थल बनाया गया है। मतदान केंद्र संख्या 132 एवं 138 की सुनवाई पंचायत सचिवालय अम्बा और केंद्र संख्या 23 की सुन...