Jamtara News: एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यवसायियों का धरना
जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। एमडीआर के रूप में 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यवसायियों ने शुक्रवार को महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यवसायियों ने शुल्क वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यवसायियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय एमडीआर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एमडीआर का 0.4 प्रतिशत शुल्क व्यवसायियों के हित में नहीं है। पहले से ही विभिन्न प्रकार के खर्च और शुल्क का भार व्यवसायियों पर है। ऐसे में डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगने से कारोबार प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों की समस्या को देखते हुए एमडीआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.