Jamtara News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में हुआ पौधारोपण
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लवेश्वर मुर्मू मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए हरियाली की आवश्यकता की जानकारी दी। वहीं प्रधानाध्यापक दुलाल कुमार हांसदा ने कहा कि पेड़ पर्यावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.