जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, श्यामपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जलालुद्दीन अंसारी ने की। बैठक का उद्देश्य विद्यालय के सुचारू संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी तथा विद्यालय के समग्र विकास में अभिभावकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। पर्यवेक्षक के रूप में ऐनुल अंसारी एवं सुभाष हेंब्रम उपस्थित रहे। वहीं प्रधानाध्यापक मोहम्मद की देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति का विधिवत पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से इस वर्ष मो आबुल अंसारी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा कुरेशा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति के कुल 25 सदस्यों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पिपचो में विद्यालय...