Jamtara News: ई-रिक्शा का निबंधन जरूरी, डीलरों को सात दिन की मोहलत
जामताड़ा, अक्टूबर 10 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। ई-रिक्शा, टोटो और ई-बाइक खरीदने वालों के लिए वाहन का निबंधन कराना जरूरी है। नए वाहनों की बिक्री के साथ निबंधन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने डीलरों को निर्देश दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार और मोटरयान निरीक्षक बरकत अंसारी ने शुक्रवार को जामताड़ा के विभिन्न शोरूमों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को पहले बेचे गए वाहनों का सात दिनों के भीतर निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल तीन शोरूमों का निरीक्षण कर संचालकों को नियमों की जानकारी दी गई है। उन्हें पहले बेचे गए वाहनों का सात दिनों के भीतर निबंधन कराने का निर्देश दिया गया है। एक-दो दिनों में जिले के सभी ई-रिक्शा, टोटो और ई-बाइक विक्रेताओं के साथ बैठक की जाएगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.