Jamtara News: आरपीएफ सहायक कमांडेंट ने बांटे वस्त्र व भोजन, जरूरतमंदों के चेहरे पर खिली मुस्कान
जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- Jamtara News: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना स्थित रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट सोमनाथ चक्रवर्ती एवं उनकी धर्मपत्नी इता चक्रवर्ती ने सेवा और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। शनिवार को अपने रेल आवास परिसर में उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर 260 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच दुर्गा पूजा उत्सव की खुशियां बांटीं। उत्सव के इस शुभ अवसर पर उन्होंने बच्चों, महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को नए वस्त्र प्रदान किए। वस्त्र वितरण के साथ-साथ सभी उपस्थित लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन के पैकेट भी भेंट किए गए। नया कपड़ा और भोजन पाकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। यह भी पढ़ें- Jamtara News: मां दुर्गा के पट खुलते ही भक्ति के रंग में रंगा मिहिजाम और रेल नगरी चित्तरंजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.