जामताड़ा, अक्टूबर 10 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारोडीह गांव में शुक्रवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार, नारोडीह गांव निवासी हारूण मियां की पत्नी अमीना खातुन शुक्रवार सुबह रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से अमीना खातुन के अलावा उनके पति हारूण मियां, देवर अजीमुल्ला और पुत्री सकीना खातुन झुलस गईं। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...