Jamtara News: आईटीआई में ऑन स्पॉट नामांकन को उमड़ी भीड़
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जामताड़ा में रिक्त सीटों पर ऑन स्पॉट नामांकन को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन की उम्मीद में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह करीब चार बजे से ही संस्थान परिसर में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे-जैसे सुबह हुई, कतार लंबी होती चली गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे अभ्यर्थियों को नामांकन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अभ्यर्थियों में मनचाहे ट्रेड में सीट पाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कई अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। ऑन स्पॉट नामांकन में रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश दिए जाने के कारण अभ्यर्थी सुबह से ही संस्थान पहुंचने लगे थे। इससे आईटीआई परिसर में काफी चहल-पहल रही।अभ्यर्थियों ने बताया कि नामांकन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.