जामताड़ा, सितम्बर 16 -- Jamtara News: नाला, प्रतिनिधि। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे नाला- अमलाचातर मार्ग पर गश्ती के दौरान इंदुरहीड मोड़ के पास वन विभाग के द्वारा बिना निबंधन संख्या के एक सफेद रंग का एक पिकअप जब्त किया गया। पिकअप वैन में पीपल और चिलबिल के 3 बोटा कुल 2.0364 घनमीटर लकड़ी लदी पाई गई। शुरुआती जांच के दौरान पिकअप में लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। गश्ती के दौरान पकड़े जाने का आभास होते हीं अज्ञात लकड़ी कारोबारी भाग निकलने में सफल हुए। तत्पश्चात अवैध लकड़ी समेत वाहन के वन विभाग स्थित कार्यालय में रखा गया है। इधर वन विभाग आगे की कार्रवाई करने के अलावा अज्ञात कारोबारियों की खोजबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पिकअप वैन में लोड 547 अवैध लकड़ी का पटरा जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...