जामताड़ा, जुलाई 31 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। एनजीटी की रोक के बावजूद अजय नदी से हो रहे अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई जामताड़ा थाना क्षेत्र के अमलाचातर के समीप अजय नदी में माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान की गई। छापेमारी के दौरान नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था। खनन विभाग की टीम को देखते ही चालक और मजदूर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया। मौके पर माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि एनजीटी की रोक अवधि के दौरान अवैध बालू उत्खन...