Jamtara News: अनमैप्ड मामलों के निष्पादन को लेकर आयोजित हुआ शिविर
जामताड़ा, सितम्बर 16 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मंगलवार को कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर व सुद्राक्षीपुर पंचायत भवन में अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना था। शिविर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जमाले राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक प्रक्रिया के निष्पादन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, संबंधित पंचायत के मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.