Jamtara News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जामताड़ा, अगस्त 16 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनकी पुण्यतिथि पर जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। मौके पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, प्रिया सिंह, नगर मंत्री ब्रजेश राउत, राजेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.