Jamtara News: अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज
जामताड़ा, नवम्बर 11 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के केन्दुवाटांड गांव के समीप बीते रात्रि रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी श्रीमंत सोरेन के पुत्र आकाश सोरेन के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक आकाश सोरेन के पिता श्रीमंत सोरेन ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन के चालक को अभियुक्त बना कर तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मार कर अपने पुत्र आकाश सोरेन का मृत्यु कर देने का आरोप लगाया है। वादी के आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 189/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.