Jamtara News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के पैकबड़ गांव के समीप बीती सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बादूरमारा गांव निवासी 52 वर्षीय काजल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार काजल सिंह पश्चिम बंगाल के चितरंजन से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पैकबड़ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि काजल सिंह शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में खाना बनाने का कार्य करते थे। इधर घटना की सूचना मिलने पर बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.