जामताड़ा, अगस्त 28 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के बनबेरिया जोरिया में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिंदापाथर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। महिला की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बनबेरिया जोरिया से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव काफी सड़ा-गला होने के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जामताड़ा भेजा ग...